दाँत दर्द एवं उसके घरेलु उपचार

दाँत दर्द एवं उसके घरेलु उपचार
Share it more

दांत में दर्द एक सामन्य समस्या हैं जिसमे आमतौर पर दातों में  सड़न और गन्दगी इकट्ठा  होने के कारण होता है क्योकि सड़न अम्ल पैदा करने वाले बैक्टीरिया में बदल जाती है। दातों की परत पर सड़न फैलने के बाद यह दातों की जड़ की  तरफ बढ़ती है। दातों की जड़े प्रभावित होने से दातों  में दर्द होने लगता है। जब कोई ज्यादा ठंडी  या गर्म चीज को चबाया जाता है ,तो उसके ज्यादा ठंडा और गर्म होने के कारण दांत संवेदनशील हो जाते हैं तो भी  दर्द महसूस होने लगता  है। कई बार लोगों के दातों और मसूड़ों से भी खून निकलने लगता है।

दांत में दर्द के लक्षण –
  1. कुछ चबाने क्व दौरान दर्द होना
  2. ठंडी और गर्म चीज़ो से ज्यादा संवेदनशीलता
  3. दातों और मसूड़ों के बीच की पकड़ कमजोर होना और खून बहना
  4. डाटोके चारों तरफ या जबड़े में सूजन आना
  5. दातों  कीजगह चोट
दांत में दर्द के कारण –
  1. दातों की बाहरी परत  में कमजोरी :- ज्यादा अम्लीय खाने से , कठोरता से ब्रश करने से, दातों में टूट – फुट के कारण दातों की परत कमजोर हो जाती है। परत हटने से दांत संवेदनशील  हो जाते है जिससे ठंडा या गर्म खाने से दर्द होने लगता है।
  2. संक्रमण या फोड़ा होने :-मसूड़ों में या दातों के आसपास फोड़ा होने या संक्रमण से  दातों में दर्द हो सकता है।
  3. अक्ल दाढ़:-पीछे की दाढ़ को अक्ल दाढ़ कहा जाता है जिसके निकलते समय मसूड़ों में दबाव बढ़ जाता है जिससे दांत में दर होने लगता है।
  4. दातों की संवेदनशीलता :-बहुत ज्यादा ठंडा या गर्म खाने से दांत संवेदनशील हो जाते है जिससे दांत में दर्द होने लगता है।
  5. मसूड़ों के दर्द :-मुँह में दर्द , मसूड़ों का लाल होना , मसूड़ों से खून निकलना और कई बार दातों में दर्द होना,इन सभी को मसूड़ों के  रोग में गिना जाता है ।
दांत के दर्द के घरेलू नुस्खे –

सैंधा नमक मैदे की तरह बारीक पीसकर छान ले। दो ग्राम नमक हथेली पर रखकर उससे चार गुना सरसों का तेल दाल दे। फिर हथेली को टेढ़ी कर तेल की बूंदों से उंगली से मसूड़ों की हल्के -हल्के मालिश रोज़ाना करें। खून निकले तो निकलने दीजिय। कुछ देर नमकीन तेल की मसूड़ों पर मालिश करते रहने के पश्चात तेल-भीगा बचा नमक दातों पर लेप की तरह उंगली से लगा कर थोड़ा रगड़कर फ़ौरन सादे या गुनगुने पानी से कुल्ले कर लें।

उपरोक्त विधि से कुछ दिन लगातार दांत साफ करते रहने से दांतों का ठंडा,गर्म और खट्टा लगना समाप्त हो जाता है। हिलते दांत सुदृढ़ हो जाते हैं। काली पपड़ी नहीं जमती। दांत साफ और मजबूत होते हैं। दांतों के कीड़े नष्ट हो जाते हैं। दांत का दर्द और मसूड़ों की सूजन मिट जाती हैं तथा फूले मसूड़ों से खून निकलना बंद हो जाता है। ऐसा निरन्तर करने से पायरिया नष्ट हो जाता है और दांतों के सभी रोगों से बचाव होता है।

कहा भी गया है –

   नमक महीन लीजिये , अरु  सरसों का तेल ,

                      नित्य मले रीसन मिटे, छूट जायें सब मैल।

इस मंजन को नित्य सुबह करने से न  पायरिया होता है , न दांत हिलते है और न मसूड़े फूलते हैं।

इस प्रयोग के साथ -साथ आप चाहे तो सोने से पहले नर्म टूथब्रुश और किसी अच्छे पेस्ट से भी दांत साफ कर सकते हैं।

इसके अलावा कुछ साधारण उपाय जिनके प्रयोग से आप दांत दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। आइये जानते हैं :

गुनगुना पानी –

गुनगुना पानी दांत दर्द से छुटकारा पाने का प्रभावी घरेलू उपाय है। गुनगुने पानी से कुल्‍ला करने से बैक्‍टीरिया मर जाते हैं। इसके साथ ही गुनगुना पानी कोशिकाओं में जमा गंदगी को बाहर निकालने में भी मदद करता है। आपको बस एक गिलास पानी में एक चम्‍मच नमक डालकर कुल्‍ला करना है। इससे दांत दर्द से काफी राहत मिलती है। आप चाहें तो नमक की जगह फिटकरी डालकर उस पानी से भी कुल्‍ला कर सकते हैं।

लौंग –

लौंग को दांत दर्द से बचने का सबसे प्रभावी व सरल घरेलू उपाय माना जाता है। लौंग में मौजूद औषधीय गुण कीटाणुओं को समाप्‍त करने में मदद करते है। लौंग के तेल को दर्द वाले दांत में सीधा लगाने से दांत के दर्द से राहत मिलती हैं। या फिर पांच लौंग को पानी में उबालकर उस पानी से कुल्‍ला करने से भी दांत दर्द ठीक हो जाता है।

लहसुन –

लहसुन भोजन को स्‍वादिष्‍ट बनाने के साथ-साथ बैक्‍टीरिया से भी बचाता है। लहसुन में मौजूद एंटीबायोटिक गुण दवाओं से भी ज्‍यादा असरदार होते हैं। इसे खाने से दांतों के कई प्रकार के संक्रमण से बचा जा सकता है। लहसुन में एलीसीन नामक तत्‍व भी होता है जो मुंह में बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ने में बहुत कारगर होता है।दांत के दर्द से राहत पाने के लिए दांत पर थोड़ा सा लहसुन पाउडर या फिर लहसुन की ताजा कलियां लगा सकते है।

काली मिर्च –

काली मिर्च को मसालों का राजा कहा जाता है।काली मिर्च को नमक के साथ मिलाये तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। दांतों में दर्द होने पर एक चौथाई चम्‍मच नमक में एक चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाकर पेस्‍ट तैयार कर लें। इस पेस्‍ट को सीधे अपने दांत पर लगायें। यह पेस्‍ट कुछ ही मिनटों में दांत दर्द को कम कर देगा। अगर यह उपाय आपके लिए फायदेमंद साबित होता है तो आप इस प्रक्रिया को अगले कुछ दिनों तक कई बार दोहरा सकते हैं।

आइस क्यूब –

दांत के दर्द को कम करने के लिए आइस-क्‍यूब भी बहुत फायदेमंद होती है। अपने दर्द वाले दांत पर बर्फ का टुकड़ा रखें। आप चाहें तो एक छोटा आइस पैक बनाकर उससे अपने गालों को छूकर भी दर्द को दूर कर सकते हैं। दांतों के दर्द वाले हिस्से पर 15 से 20 मिनट तक बर्फ से सेंकाई करनी चाहिए। ऐसा करने से दांत के आसपास के तापमान में अचानक से गिरावट आ जाएगी और आपको आराम मिल जाएगा। हालांकि यह आराम कुछ ही समय के लिए होता है।

इसके अलावा यदि आप आपकी दीनचर्या में कुछ आदतों को नियम से करे तो दांत के दर्द और रोगों को होने से बचाया जा सकता हैं –

  1. एक कप पानी में आधा चम्मच सेंधा नमक मिलाकर रात को नमक के पानी नित्य सोने से पहले कुल्ला करने से दांतों के हर प्रकार के रोगों से बचाव होता हैं।
  2. रात को नमक के पानी से गरारें करने तथा सुबह नीम की दातुन नियमित करते रहने से दांतों का कोई रोग नहीं होता।
  3. सरसों के तेल में सेंधा नमक के स्थान पर बारीक़ हल्दी का चूर्ण मिलाकर दांतों पर नित्य सोने से पहले मलने से पायिरया तथा दाती की कई तकलीफें जैसे – दांत व् मसूड़े दर्द करना , उनसे खून आना , दांतों में ठंडा पानी लगना , आदि में कुछ ही सप्ताह के प्रयोग से आश्चर्यजनक लाभ मालूम होता है।

सावधानियां –

  1. अधिक  गर्म और ठन्डे पदार्थों के सेवन से बचें।
  2. गर्म खाना खाने से ऊपर फ्रिज का ठंडा या बर्फ का पानी न पियें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Skip to content